RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 जून।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर को कुल 49 पंचायत सरकार भवन बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके आलोक में 37 स्थलों पर पंचायत सरकार बनाने हेतु जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। इसी प्रकार कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को कुल 36 पंचायत सरकार भवन बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके आलोक में 15 स्थलों पर पंचायत सरकार बनाने हेतु जमीन उपलब्ध करा दिया गया है। शेष बचे हुए वैसे स्थल जिस पर आपति दर्शाया गया है, का निराकरण करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को तीन दिनों के अंदर जाँच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा वैसे अंचल जहाँ अधिक से अधिक पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य लंबित है। वैसे अंचल के अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय नियमानुसार, गुणवतापूर्ण एवं मानक के अनुसार पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य कराने हेतु निर्देश दिया गया।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:प्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक प्रो. अर्जुनदास खत्री नहीं रहे।

rktvnews

भारत टैक्सी का मुंबई में विस्तार; पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा: सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

01 तारीख 01 घंटा एक साथ।

rktvnews

Leave a Comment