RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:राहगीरों की प्यास बुझाने में जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की मुहिम को आगे बढ़ा रहे सामाजिक संगठन।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)17 जून। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की मुहिम के तहत आज सड़क सुरक्षा संगठन नारनौल की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर मीठे व ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेठ सोहनलाल गर्ग मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट नारनौल के सहयोग से वरिष्ठ उपप्रधान पुरुषोत्तम गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
संगठन के सदस्यों व पदाधिकारीयों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए राहगीरों को ठंडा तथा मीठा पानी पिलाया। जिसमें लगभग 4 हजार राहगीरों को शरबत पानी पिलाया गया। डा एसपी सिंह रेड क्रॉस का विशेष योगदान रहा। इसमें सभी संगठन सदस्यों ने सहयोग किया। यह कार्यक्रम आरएसओ बद्रीप्रसाद गर्ग के नेतृत्व में किया गया। तत्पश्चात संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजेश यादव ने कहा कि संगठन की मासिक बैठक का आयोजन प्रतिमाह अवश्य होना चाहिए। सभी सदस्यों को बैठक में अवश्य शामिल होना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के सामाजिक कार्यों तथा सरकार की योजनाओं में संगठन का सहयोग आवश्यक है। शहर में अतिक्रमण को कम करने में सहयोग किया जाए। योग दिवस पर सभी संगठन सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेना है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में तथा लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने में संगठन अपनी अहम भूमिका निभाए। गर्मी में संगठन द्वारा लगाई गई मीठे पानी की छबील का सभी ने सराहना की तथा आगे भी छबील लगाने की मंशा जाहिर की। इस अवसर पर राजेश यादव प्रवक्ता धर्म सिंह ,बद्री प्रसाद गर्ग, सुरजीत अरोड़ा, उप प्रधान शफी मोहम्मद, शिवकुमार मित्तल, विनय गोयल ,सुरेश चौधरी, वीर सिंह यादव, जितेंद्र कंछल,कृष्ण कच्छल महासचिव, भारत भूषण, सुरेश छक्कड़ ,बुधराम, सोमदेव ,विजय संघी, दीपांशु, कृष्ण मुनीम राजू शर्मा जग्गा यादव, उमेश यादव, आकाश शर्मा, संदीप शर्मा आदि संगठन सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने हाल ही में खुली बाजार बिक्री योजना (डी) के माध्यम से 1.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 0.17 लाख मीट्रिक टन चावल की बिक्री की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग( डीएसटी) ने स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्ता के भाव को प्रोत्साहन देने के लिए स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभांरभ किया।

rktvnews

इंदौर:रविवार को भी खुली रहीं सभी गैस एजेंसियां, हजारों उपभोक्ताओं को मिली गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, लक्ष्य से अधिक 10566 किसानों का हुआ निबंधन।

rktvnews

अनुसंधान, नवाचार और विस्तार को मजबूती देने के लिए आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच रणनीतिक गठबंधन।

rktvnews

Leave a Comment