RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

ए एन कालेज पटना मे अनुसंधान के पोषण और विकास पर व्याख्यान आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11 सितम्बर। ए एन कॉलेज पटना में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के स्नातकोत्तर विभाग और ए एन कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “अनुसंधान के पोषण और विकास” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ए एन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में व्याख्यान दिया गया जिसमें पटना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा पूनम रंजन मुख्य वक्ता थीं। कार्यक्रम का आरंभ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की डीन प्रो रिमझिम शील ने आगत अतिथियों के स्वागत से किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रो रिमझिम शील की अहम भूमिका एवं योगदान है। कार्यक्रम की शुरुआत में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की डीन प्रो रिमझिम शील ने ए एन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो प्रवीण कुमार, डा पूनम रंजन, सभी विभागाध्यक्षों और उपस्थित सभी प्रोफेसर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में कैरियर बनाने और उसमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ए एन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम में विशेष रुचि लेते हुए छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में आने वाले रोजगार के अवसर के बारे में बताया। उन्होंने अपने समय और आज के समय में अनुसंधान के क्षेत्र में हुए बदलाव के संबंध में भी अपना वक्तव्य रखा। डॉ पूनम रंजन ने विस्तृत तरीके से अनुसंधान करने के तरीका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनुसंधान को कैसे शुरू किया जाय, किस तरह से उसको पूरा किया जाय, रिसर्च पेपर को कैसे लिखा जाय और पब्लिश किया जाय आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फेलोशिप की पात्रता आदि के संबंध में भी बताया। उन्होंने बताया कि रिसर्च स्कॉलर के साथ ही साथ सभी प्रोफेसर एवं लेक्चरर के लिए भी रिसर्च का क्षेत्र खुला हुआ है। ए एन कॉलेज के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शंभू कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जो हमारे रिसर्च स्कॉलर्स एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बहुत लाभप्रद है। मंच संचालन रसायन विभाग की छात्रा शांभवी ने किया। रसायन विभाग की प्रो तृप्ति गंगवार द्वारा व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया गया। रसायन विभाग की डॉ शीरीन मसरूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर ए एन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो प्रवीण कुमार, विज्ञान संकाय की डीन प्रो रिमझिम शील, पटना विश्वविद्यालय की डॉ पूनम रंजन, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शंभू कुमार मिश्रा, प्रो तृप्ति गंगवार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष और अनुसंधान करने वाले शोध छात्र उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बृजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के रायरंगपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत नमो घाट पर बच्चों के लिए क्विज, ओरिएंटेशन और सरदार पटेल पर आधारित कटपुतली शो का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमिता सम्मिट आयोजित

rktvnews

छेड़खानी के अभियुक्त व वारंटी समेत दो गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment