
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।भोजपुर के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पडरिया खेल स्टेडियम में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री ने कहा कि सूबे की एनडीए की सरकार विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।शिक्षा, स्वास्थ्य या सड़क निर्माण के क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए सरकार सड़कों का ऐसा जाल बिछा रही है कि लोगों को बरसात के दिनों में भी कोई परेशानी नहीं हो। बड़हरा विधान सभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है।इससे गांव के आम लोग, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और मरीज सभी कम दूरी व कम समय में जिला मुख्यालय, अस्पताल, कॉलेज, बाजार एवं धार्मिक स्थलों तक पहुँच पा रहे हैं।मुझे गर्व है कि ग्रामीण कार्य विभाग, जिला प्रशासन और हमारे जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से यह सपना साकार हो रहा है। यह केवल सड़क निर्माण का कार्यक्रम नहीं है।बल्कि यह सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो हर वर्ग विशेषकर दलित, वंचित और पिछड़े वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में गांव-गांव तक सड़कें पहुंच रही हैं। पुल बन रहे हैं और जनता को वास्तविक सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज से 20 वर्ष पहले जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो बिभाग का मात्र 24 सौ करोड़ रुपये का बजट था और आज 30 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का बजट हो चुका है।20 वर्ष पहले अभिभावक अपनी बेटियों को विद्यालय में पढ़ने जाने से रोका करते थे।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है कि लोग बेटियों को खुद विद्यालय भेजते हैं। बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा पोशाक योजना शुरू की गयी. फिर सभी उच्च विद्यालयों में बेटियों को साइकिल उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 9 सड़क और 2025- 26 में चार सड़क का शिलान्यास किया ।चालू वित्तीय वर्ष में 19.92 करोड़ की लागत से 9 सड़कों और 2025- 26 में 4.20 करोड़ की लागत से चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने कहा की एनडीए की सरकार में सूबे में बहुत तेजी से ज्यादा विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से किया सभी वादों को पूरा किया है । ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्य कल्याण मंत्री जमा खान और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने एनडीए सरकार के समय हुए विकास के कार्यों को उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा की इस सरकार के कार्यकाल में पूरे सूबे में विकास का गंगा बह रहा है । इस दौरान भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ,राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल ,ग्रामीण विकास के कार्यपालक अभियंता आदि के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे ।
