RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर :शाहपुर प्रखंड के शिवपुर घाट पर स्नान के दौरान युवकों के डूबने की सूचना पर पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद।

मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा दे सरकार सरकार-सांसद सुदामा प्रसाद

सोन-गंगा नदी के किनारे विशेष सुरक्षा करे जिला प्रशासन-सांसद सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)16 जून।आज शाहपुर प्रखंड के गंगा दशहरा के स्नान करने दौरान बारा खरौनी गांव के चार युवकों के शिवपुर घाट स्नान से हुई मौत! घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद शिवपुर घाट पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली! इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने भोजपुर डीएम से फोन से बात कर तत्काल एनडीआरएफ बुलाकर सभी लोगों के शव को बरामद करने की मांग की!शिवपुर घाट पर उस गांव के सैकड़ों लोग मर्माहत थे!घाट पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों ढ़ाढ़स बढ़ाया!मृतकों में 1.सोनू यादव पिता-विदेशी यादव उम्र 19 वर्ष,2.दीपू यादव पिता-रामाशंकर यादव उम्र 21 वर्ष,3.रामजी गौड़ पिता-जवाहर गौड़,उम्र 16,4.नीशू शर्मा पिता-लालबाबू शर्मा उम्र 17 वर्ष सभी घनिष्ठ मित्र थे!जानकारी अनुसार इन मित्रों एक मित्र डूब रहे था जिसे सभी बचाने के चक्कर में डुब गये!मृतकों में यूपी की एक लड़की जिसका नाम पता भी मालूम नहीं हुआ है!समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ है!नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने आगे कहा कि आये दिन सोन-गंगा नदी के किनारे पर्व त्योहार के दौरान स्नान करने के दौरान ऐसी घटनाएं घट रही है!सांसद सुदामा प्रसाद ने सरकार से सभी मृतक के आश्रितों को बीस लाख रुपए मुआवजा,जिले के सोन-गंगा नदी के किनारे नहाने योग्य घाटों को चिन्हित कर,पर्व के दिनों में सभी घाटों पर एनडीआरएफ की टीम के साथ सुरक्षा की गारंटी की करने की बात कही!सांसद सुदामा प्रसाद के साथ आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,शाहपुर प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह, मुखिया मदन यादव,जेएनयू के छात्र उत्तम पासवान,बब्लू राय सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

राम जुलूस में बड़हरा विधायक हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

श्रम की गरिमा बनाम भीख की संस्कृति।

rktvnews

देवघर:नशामुक्त समाज के लिए देवघर जिला प्रशासन की बड़ी पहल: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

“मेरे पहले के बेबाक किरदारों से अलग, मेरा किरदार सृष्टि अपनी भावनाएँ और खामोशी से ज़्यादा व्यक्त करता है: गुलकी जोशी

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू रीति-रिवाज से अज्ञात लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार:अमरदीप कुमार जय

rktvnews

Leave a Comment