RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लू लगने से टेम्पो चालक की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)15 जून।शाहपुर नगर पंचायत के एक व्यक्ति और टेंपो चालक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक चंद्रमा यादव (35 वर्ष) शाहपुर नगर पंचायत के अलियार यादव का पुत्र बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमा यादव अपने टेंपो का किस्त जमा करने के लिए टेंपो से आरा अपने पुत्र को लेकर गया हुआ था। टेंपो में सीएनजी भरवाने के बाद वो अपने घर शाहपुर लौट रहा था। टेंपो चलाते वक्त ही रास्ते में उसकी तबियत गड़बड़ हो गई और टेंपो के हैंडल पर लुढक गया। उसके बेटे ने स्थिति को संभाला और किसी तरह टेंपो को लेकर शाहपुर आया लेकिन चंद्रमा यादव को बचाया नहीं जा सका। चंद्रमा यादव की मौत से उसके घर में हाहाकार मच गया। उसकी पत्नी और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। चंद्रमा यादव को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। तीन पुत्री पूनम कुमारी, किरण कुमारी एवं लालसा कुमारी और दो पुत्र मुकेश यादव एवं सत्यम यादव हैं। शव का अन्त्यपरीक्षण आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

Related posts

भोजपुर: विलुप्त हो रही लोक कला और संस्कृति को जीवंत कर गया “भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025” का आयोजन।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

बागपत:भारत स्काउट एंड गाइड की वार्षिक बैठक में बनी विस्तृत कार्ययोजना, युवाओं को चरित्र निर्माण से जोड़ने पर दिया जोर।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

देवघर : यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान:नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया सद्भावना दिवस, छात्र-छात्राओं ने ली एकता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment