RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन पर दिया जोर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 अप्रैल।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं पर गंभीरता के साथ सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में आमजनों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेयजल (चापानल), अबुवा आवास, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक आवेदन का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आवेदक को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है, बल्कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी और मजबूत होता है।
जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

वाराणसी:छात्रों की रंगोलियों में दिखी उत्तर – दक्षिण भारतीय संस्कृतियों की झलक, अस्सी घाट बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

केरल में शिवगिरि तीर्थयात्रा के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं की शाश्‍वत प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे कम्पनियों द्वारा दिये गए महंगे उपहार को किया वापस।

rktvnews

साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जयंती एवं पत्रिका विमोचन संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment