RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आगामी लोक अदालत 09 सितंबर 23 की सफलता को ले बैठक।

आरा /भोजपुर 05 सितंबर। आगामी दिनांक 09 सितंबर, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में आज समीक्षात्मक बैठक का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से वर्तमान स्थिति से अवगत हुआ। साथ ही सभी न्यायालय को प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु पूर्व में निर्देश भी दिया जा चुका है। जिससे सभी न्यायालय द्वारा प्री काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारगण को सुलह हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आदित्य सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पूर्वक आयोजन सभी तैयारियां अंतिम चरण में है एवं अधिक से अधिक निष्पादन हेतु पक्षकारगण को नोटिस संबंधित थाना के माध्यम से जारी किया जा चुका है। आगे सचिव ने बताया कि सभी संबंधित विभाग को भी पत्राचार किया जा चुका है।

Related posts

11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक न्यूजीलैंड में आयोजित हुई।

rktvnews

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विचाराधीन एवं लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास के सभागार में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती ।

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

न न्याय, न सुरक्षा : बदलना एक ‘लोकतांत्रिक’ राज्य का ‘पुलिस स्टेट’ में!

rktvnews

घिब्ली की दुनिया बनाम हकीकत: कला, रोजगार और मौलिकता का संघर्ष।

rktvnews

Leave a Comment