RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय/समीक्षा समिति की बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 जून।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय/समीक्षा समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंक के प्रतिनिधि को माननीय उप मुख्य (वित) मंत्री की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के त्रैमासिक मार्च 2024 के सीडी Ratio, ACP, पीएमईजीपी, कृषि ऋण एवं अन्य योजनाओं पर चर्चा किया गया।
बक्सर जिला ए0सी0पी0 में पूरे राज्य में 37वें स्थान पर है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। साथ ही वितीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।
सभी बैंकों के प्रतिनिधि को अपने-अपने बैंक में कितने आवेदन लंबित है, उसकी समीक्षा करते हुए ससमय लंबित आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बैंकों के जिला समन्वयक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक महीना के 15 तथा 30 तारीख को प्रखंड स्तर पर विशेष वित्तीय सहायता कैंप का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को बैंकों द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान किया जाए।
सभी बैंक के समन्वयक को निर्देशित किया गया कि शाखा द्वारा पंजी 09 एवं पंजी 10 का मिलान कर सर्टिफिकेट case की संख्या के भिन्नता को दूर करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग एवं बैंकर्स आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास में अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हुए जिलें के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहे कार्यों का विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के पोटेंशियल लिंकेज क्रेडिट प्लान (PLP) के बारे में चर्चा की गई।

Related posts

चतरा: साइबर अपराधियों से रहें सावधान पूर्व एवं वर्तमान उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास।

rktvnews

भोजपुर:मासूम को मिला रघुपति का सहारा।

rktvnews

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

लोजपा सांसद महबूब अली कैसर राजद के हुए मुरीद, लोजपा छोड़ राजद की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

गढ़वा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment