RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनीं।

नई दिल्ली/11 फरवरी।देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 11 फरवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनी, जिसमें सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन के रूप में सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन ने अपना कार्यकाल पूरा करने पर, 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन को कार्यभार सौंप दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैन्य परंपराओं के उच्चतम मानकों का पालन करने और राष्ट्रपति भवन में पूर्ण समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के अधिकारियों और सैनिकों की सराहना की। उन्होंने 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन का स्वागत किया और साथ ही विश्वास जताया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान 166 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप राष्ट्रपति भवन में एक नए मापदंड की स्थापना करेंगे।
राष्ट्रपति भवन में सेना की विभिन्न इन्फैंट्री इकाइयाँ बारी-बारी से सेरेमोनियल आर्मी गार्ड के रूप में कार्य करती हैं। आर्मी गार्ड बटालियन राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड कर्तव्यों का पालन करने के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट समारोह जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में औपचारिक कर्तव्यों को निभाते हैं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण,बेतिया: 1850 करोड़ की लागत से होगा NH 139 W फोरलेन सड़क का निर्माण!बेतिया-अरेराज के मध्य 41.8 किलोमीटर बनेगी नयी फोरलेन सड़क।

rktvnews

सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सूत्रधार और समर्थक बनना चाहेगी ताकि यह विश्व मंच पर पहुंच सके

rktvnews

15 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

शानदार लग रहे सलमान और कैटरीना !YRF ने टाइगर 3 के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का धमाकेदार टीज़र किया जारी।

rktvnews

राज्य सरकार के पहल से खेल के क्षेत्र में जिले को मिली बहुत बड़ी उपलब्धी!चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

Leave a Comment