RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उज्जैन:सट्टा खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश।

मध्य प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।

क्राईम ब्रांच, सायबर टीम व थाना नीलगंगा एवं खाराकुंआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)15 जून।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा अवैध रूप से चल रहे सटटे एवं ऑनलाइन बेटिंग पर सख्त प्रभावी कार्यवाही के निर्देश सभी जिलों को दिये गये थे, जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु काईम ब्रांच सायबर टीम व समस्त थानों को आदेशित किया गया था।
इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर, अति. पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठोर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम योगेश तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेडा श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी खाराकुआ मधु राठौर, थाना प्रभारी नीलगंगा यादवेन्द्र सिंह परिहार व सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव के नेतृत्व में जिले की तकनीकी शाखा व क्राईम टीम एवं थाना नीलगंगा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु लगाया गया।
टीम को विगत 13 जून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नीलगंगा क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के डुप्लेक्स नं 18 में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से व्यापक स्तर में अंतर्राष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई, जहाँ क्रिकेट टी-20 वर्ल्‍ड कप के बांग्लादेश व नीदरलैण्ड का मैच पर खाई/लगाई करते आरोपियों से कुल 41 मोबाईल फोन, 11 लैपटाप, 01 मैक-मिनी. 01 आईपेड, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 02 पेन ड्राईव, 03 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जप्त किये जाकर कुल 09 आरोपीगणों (01 राजस्थान, 04 पंजाब, 04 नीमच म.प्र) को गिरफ्तार किया गया है।
मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी पीयूष अपने मुसद्दीपुरा थाना खाराकुआ स्थित घर पर आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेडा श्रीमती श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी खाराकुआ सुश्री मधु राठौर व थाना खाराकुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ पर तलाशी के दौरान सामान्य मात्रा से अधिक संख्या में नगदी रुपये, अंतर्राष्ट्रीय करेंसी, चाँदी की सील्लियाँ एवं एप्पल मेकमिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप सहित अलग-अलग रंग के 11 वैगो में भारतीय रुपये कुल 14.58 करोड़ नगद तथा भारी मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा जो कि कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, युरो, पाउण्ड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली रुपये आदि जप्त की गईं। इस पर थाना नीलगंगा में अपराध क्रमांक 248/24 धारा 419,420,467,468,109,120बी भादवि., 3/4 पब्लिक गेम्बिलंग एक्ट तथा 66 डी आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जायेगी तथा इनसे पूछताछ कर उपरोक्त गिरोह के अन्य सदस्यों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी प्राप्त किये जा रहे हैं, जिनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संलिप्तता की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि गिरोह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कहां-कहां सक्रिय है।
आरोपियों में जसप्रीत उर्फ रुबत पिता हरमंदर सिंह उम्र 30 सात नि. 2730 अमरपुरा तुधियाना पंजाब, रोहित पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 साल नि. रेलवे कॉलोनी नीमच, गुरधीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह उम्र 36 साल नि. माता नगर लुधियाना पंजाब, मयूर जैन पिता विजय जैन उम्र 30 साल नि. बगाना नीमच, सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह उम्र 34 साल नि. शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब, आकाश मसीही पिता अजय मसीही उम्र 26 साल नि. मिशन अस्पताल के पास नीमच, चेतन नेगी पिता स्व पूरणचंद नेगी उम्र 37 सात नि. शराबा नगर लुधियाना पंजाव, हरीश पिता राजमल उम्र 36 साल नि. डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान, गौरव पिता सूरजमल जैन उम्र 26 साल नि. कंचन नगर नीमच, पीयूष चोपड़ा निवासी मुसददीपुरा थाना खाराकुआ (फरार) शामिल हैं।
कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर, उपपुलिस अधीक्षक क्राईम योगेश सिंह तोमर नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता, थाना प्रभारी खाराकुआ मधु राठौर, प्रभारी सायबर सेल प्रतीक यादव, थाना नीलगंगा प्रभारी उनि यादवेंद्र सिंह परिहार, मनोहर बड़ोदिया, ASI अशोक कुमार त्रिवेदी, संतोष बघेल, प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह, मंगल टैगोर, आरक्षक आकेत चौहान, दीपक दिनकर, सोमेन्द्र दुबे, कुलदीप भारद्वाज, रूपेश बिडवान, अनिश मंसुरी, राहुल पांचाल, गुलशन चौहान, मनीष यादव, अनिल पंचोली, महेश जाट, जितेन्द्र यादव, प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर. चन्द्रशेखर राव हेमंत पंडित, हरिशरण तोमर, प्र.आर.राहुल, वीरेन्द्र शर्मा, केशव बैरागी आदि का विशेष योगदान रहा।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय उद्यमी विद्यार्थी पैदा करें:राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:नेताजी के गर्मजोशी के नारे और उनके पराक्रम से मिलती है नई ऊर्जा: तनय सुल्तानिया

rktvnews

वैशाली:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी लालगंज पर जिलाधिकारी ने लगाया 10 हजार का अर्थिक दण्ड।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहली बार दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वच्छता दीदियों व कमांडो के साथ जलपान एवं स्नेहिल सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment