RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोइलवर में सम्पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु माता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

कोइलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 दिसंबर।बाल विकास परियोजना कार्यालय, कोइलवर में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा सम्पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु माता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कोइलवर सुषमा कुमारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सुषमा कुमारी ने बताया कि दो ढाई वर्ष से तीन वर्ष आयु वर्ग की कन्या शिशुओं का वजन, लंबाई एवं सम्पूर्ण टीकाकरण की जांच की जाती है। जांच के बाद स्वस्थ एवं सम्पूर्ण टीकाकृत पाई गई 10 कन्या शिशुओं का चयन कर उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। चयनित लाभार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा, नवजात कन्या शिशु बेबी किट, फल की टोकरी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
प्रखंड समन्वयक चंदन कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम भोजपुर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन एवं लंबाई दर्ज की जाती है, जिससे कुपोषित बच्चों की पहचान कर समय पर आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।महिला पर्यवेक्षिका रक्षा गुप्ता ने टीकाकरण एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका शिखा सोनल, सिम्पल सिंह, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, अनिता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से कन्या शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related posts

भोजपुर: राहुल गांधी के ड्राइवर बन घूम रहे हैं तेजस्वी यादव: रामकृपाल

rktvnews

केंद्र एपीडा द्वारा बासमती चावल के लिए पंजीकरण-सह-आवंटन प्रमाणपत्र (आरसीएसी) जारी करने के लिए फ्री ऑन बोर्ड (एफओबी) मूल्य की समीक्षा पर विचाराधीन।

rktvnews

गिरीडीह:आज से शुरू “गुड गवर्नेंस वीक- प्रशासन गांव की ओर” अभियान, 25 दिसंबर तक लगेंगे शिविर:उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : हर परिवार को मिलेगी नौकरी पक्का और आपकी उम्मीदों को लगाएंगे छक्का: तेजस्वी यादव

rktvnews

भाकपा – माले नेताओं सहित महादलितों पर मुकदमा करना घोर निंदनीय, जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कर “अतिक्रमण हटाए”- जवाहरलाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment