RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)24 मार्च। सोमवार को जगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जंगणना 2027 केवल एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के समग्र एवं संतुलित विकास की आधारशिला है। जंगणना के माध्यम से प्राप्त सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही सरकार को जनहितकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा नीति-निर्धारण में प्रभावी निर्णय लेने में सहायक होते हैं।
उपायुक्त के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को निदेश दिया गया कि वे इस प्रशिक्षण को अत्यंत गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करें। प्रत्येक बिंदु को ध्यानपूर्वक समझते हुए जंगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न करें, ताकि जिले की सही एवं सटीक जानकारी देश के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। कहा कि जंगणना कार्य की सफलता काफी हद तक प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षित कर्मियों की दक्षता पर निर्भर करती है। अतः सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जंगणना 2027 को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जंगणना कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर अपर समहार्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत जिला के अन्य पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड बिकाश पदाधिकारी, सभी सहायक चार्ज पदाधिकारी, सभी तकनीकी सहायक (कंप्यूटर ओपरेटर) उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:प्रगतिशील किसानों के खेतों तक पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

दुमका परामर्श एवं खरीदार–विक्रेता बैठक ने कृषि और ग्रामीण आजीविका के लिए जलवायु-सहिष्णु मार्ग तैयार किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने की NH-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘सिंधिया स्कूल’ के 125वें संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment