RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:समाधान शिविरों में 173 जनशिकायतें आईं!डीसी के अधिकारियों को निर्देश, तुरंत करें समस्याओं का समाधान।

नागरिकों की शिकायतें सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)14 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में नारनौल लघु सचिवालय तथा विभिन्न उपमंडल में लगे समाधान शिविरों में आज 173 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कइयों का निपटारा मौके पर ही किया गया। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित गति से समाधान होना चाहिए। एक-एक आवेदन का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। हर रोज आने वाली शिकायतों को रजिस्टर के अलावा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। दोपहर बाद पूरे जिले की रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय पर बने समाधान प्रकोष्ठ को भेजी जा रही है।
डीसी ने बताया कि इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान किया जा रहा है। नागरिक अपनी सही समस्याओं को इन शिविरों में लेकर आएं।
इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा ,एडीसी दीपक बाबूलाल करवा आईएएस, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रमेश देवी को सुनने की मशीन प्रदान करती डीसी मोनिका गुप्ता।

डीसी ने जरुरतमंद को मौके पर ही दी सुनने की मशीन

समाधान शिविर में उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में हो रही सुनवाई के दौरान आज जिला के गांव सेका की रमेश देवी पत्नी ईश्वर सिंह ने सुनने की मशीन की मांग रखी। इस पर डीसी ने जिला रेडक्रास सोसायटी से एसपी सिंह को मौके पर बुलाकर तुरंत सुनने की मशीन उपलब्ध कराई। मशीन देने के बाद उनका जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में मशीन के प्रयोग करने के बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षण कराया गया। रमेश देवी को मशीन लगाने के बाद अच्छी तरह से सुनने लगा। इस पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Related posts

भोजपुर:रक्तदान शिविर में बोली मेयर इंदु देवी रक्तदान पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा।

rktvnews

झारखंड:चतरा:सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र के माइक्रो ऑब्जर्बर व सहायतार्थ कर्मी / पर्यवेक्षक को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

बिहार: पटना:छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पण! रक्तिम रवि को किया नमन।

rktvnews

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री – अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा – पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

पटना:जितेंद्र सहाय तथा सुरेंद्र जमुआर जैसे साहित्यकार विरले होते हैं : न्यायमूर्ति सोनी

rktvnews

Leave a Comment