RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:23 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर जिला अंतर्गत मैराथन दौड़ के आयोजन संबंधी जिलाधिकारी की बैठक।

बक्सर/बिहार 18 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में 23 नवंबर 2023 को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत मैराथन दौड़ के आयोजन संबंधी बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला प्रशासन बक्सर एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बक्सर जिला अंतर्गत शराब एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संदर्भ में जन जागरूकता एवं नशा मुक्ति के प्रयोजन से जिला के लख से बभनी पुल तक कल 10 किलोमीटर (पुरुषों के लिए) एवं लख से महदह पुल तक कुल 5 किलोमीटर महिलाओं के लिए मैराथन दौड़ दिनांक 23 नवंबर 2023 को पूर्वाहन 6:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
एतद द्वारा जिला के धावक, धाविकाओं, आवेदकों एवं आवेदिकाओ को सूचित किया जाता है कि यदि वे उक्त मैराथन में भाग लेने के लिए इच्छुक हो तो जिला खेल कार्यालय बक्सर (मोबाइल नंबर 6201270317) एमपी हाई स्कूल बक्सर में दिनांक 22 नवंबर 2023 के अपराह्न 2:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को विहित अभिलेखो (आधार कार्ड पहचान पत्र) के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
मैराथन दौड़ में विजेता घोषित होने की स्थिति में विजेता को यथोचित प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश के तीन युवाओं को मिलेगा संसद में जाने का मौका, जानिए कैसे होगा चयन?

rktvnews

रायपुर : रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान परवान पर,छठ घाटों पर भी चला अभियान।

rktvnews

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ने दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगभग 7500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment