RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अजायब महतो,कामरेड जगदीश मास्टर और शहीद जगदेव प्रसाद जाति नहीं एक विचारधारा थे -जागा कुशवाहा ।

आरा/भोजपुर(रवि शेखर प्रकाश) भोजपुर जनसंवाद मंच ने आरा नागरी प्रचारणी सभागार में महापुरुषों की स्मृति सभा दिवस का आयोजन किया ।कार्यकर्म का उद्घाटन जागा कुशवाहा जेडीयू किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष भोजपुर ने किया ।इन्होने कहा की अजायब महतो,कामरेड जगदीश मास्टर और शहीद जगदेव प्रसाद ने समाजिक और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी है।शोषितो ,वंचितों के हक -हकूक और देश की अस्मिता की लड़ाई लड़ी है।इन्होने कभी अपनी फिक्र नहीं की समाज के हासिये पर धकेले गये लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोडने की अवाज उठाई ।जागा ने कहा की इन महापुरुषों को एक जाति के अंदर बांध कर नहीं रखा जा सकता ।ये लोग एक विचारधारा है और महापुरुषों की विचारधारा एक जगह केंद्रित नहीं रह सकती है वो तितलियो के समान एक जगह से दूसरी जगह जा कर प्रजनन करती है । इस अवसर पर जन संवाद मंच ने संकल्प लिया की इन महा पुरूषों के विचारो को जन-जन तक पहूंचाया जाएगा ।जन संवाद मंच ने गरीब और वंचित समाज के बच्चों को फ्री एजुकेशन देने की मंच से घोषणा की।वक्ताओं में राजू मेहता,आचार्य मुन्ना,नितेश कुशवाहा,रीता सिंह,रोहित कुशवाहा,पंकज कुशवाहा,भोला महतो,गायक योगेश मुरारी,दुर्गावती कुशवाहा ने सम्बोधित किया।

Related posts

सारण:सभी उर्वरक विक्रेता सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही करें विभिन्न उर्वरकों की बिक्री- जिलाधिकारी

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 मई 25

rktvnews

वैशाली:डीएम की अध्यक्षता में हाजीपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधी विचार विमर्श बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 69 वी जयंती को संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

Leave a Comment