
RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 जनवरी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गुरूवार को बड़नगर में नवनिर्मित सीएम राईस स्कूल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा 05 जनवरी को उक्त स्कूल का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा सीएम राईस स्कूल का अवलोकन कर कार्यक्रम के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एसडीएम बड़नगर धीरेन्द्र पाराशर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
