इस सत्र में दो हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित:नेत्र सर्जन डा एस के रूंगटा।पौधारोपण में स्कूली छात्रों को भी सम्मिलित करना लाभकारी:चेयरपर्सन डॉ अर्चना सिंह।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 मई। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भोजपुर शाखा के सदस्यों की बैठक नेत्र सर्जन डा एस के रुंगटा के निवास स्थान पर हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर एस के रुंगटा ने सभी उपस्थित सदस्यों कि स्वागत किया और उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।
चेयरपर्सन डॉ अर्चना सिंह ने कभी सदस्यों से भोजपुर की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी इस ग्लोबल समस्या से निजात पा सके । पौधारोपण सुरक्षित स्थान और छात्रों को भी इस मुहिम से जुड़ने सार्थक पहल की बात बताई। बैठक में निर्धारित एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया और सर्व सम्मति से यूथ हॉस्टल भवन का निर्माण हिमाचल प्रदेश में चल रहा है जिसके लिए संग्रहित है राशि को तत्काल भेजने के लिए कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस सत्र में दो हजार पौधारोपण का निर्णय हुआ जिसमें 5 जून को मझौवां ठाकुरबाड़ी में, 17 जून को कसाप तथा अन्य सुरक्षित स्थान पर लगाया जायेगा। 21 जून को विश्व योग दिवस पर वीर कुंवर सिंह पार्क में पूर्व की तरह होगा। बड़े हर्ष के माहौल में गायक दीपक प्रकाश जैन द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किये गये। वरीय सदस्य शरत कुमार जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।अच्छे ढंग से बैठक और बढ़िया स्वागत के लिए डॉक्टर एस के रुंगटा एवं परिवार को धन्यवाद दिया। विशेष रुप से अजय कृष्णा अग्रवाल द्वारा सदस्यों का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया गया। उपस्थित सदस्यों में डॉक्टर अर्चना सिंह, विष्णु शंकर सिंह, अभिषेक जैन, सुनील नैयर, डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा, कृष्ण माधव अग्रवाल, कमल नयन दास, राजीव रंजन, रमेश अग्रवाल, गुरुचरण सिंह, आलोक चंद जैन, डा दिनेश आदि रहे।
