RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात- राज्यपाल कलराज मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

जयपुर/राजस्थान 06 अगस्त। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशन 2 हजार 908 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताते हुए इसे राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात बताया है।
श्री मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे देश में रेलवे स्टेशन आधुनिक ही नहीं होंगे बल्कि वहां यात्रा सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम भारत के लिए यह ऐतिहासिक परियोजना है।

Related posts

वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग!

rktvnews

देवघर:जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन।

rktvnews

भोजपुर: काले बादलों की ओट में छिपा चंदवा का चांद।

rktvnews

“मेरे पहले के बेबाक किरदारों से अलग, मेरा किरदार सृष्टि अपनी भावनाएँ और खामोशी से ज़्यादा व्यक्त करता है: गुलकी जोशी

rktvnews

लखीसराय: बिंदु को मिला जीविका का सहारा,प्रकृति प्रेम को बनाया व्यवसाय,नर्सरी से मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

वन्य जीवन संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी और प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!पौधों की कटाई और फर्टिलाइजर के उपयोग से जीव जंतु हो रहे हैं विलुप्त:प्राचार्या डा मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment