RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज रेल भवन में पदभार ग्रहण किया। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेल भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वी.सोमन्ना, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने भी पदभार ग्रहण करने के दौरान उनका स्वागत किया।
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रवनीत सिंह ने कहा, “आज मैं रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, “हमें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ, रेलवे बोर्ड के सदस्य और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना है। मैं देश के नागरिकों को भी बधाई देता हूं। रेलवे आम लोगों को जोड़ती है, इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। रेलवे लगातार 24*7 चलती है, हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के मार्गदर्शन में इसे आगे बढ़ाने के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।”

Related posts

मध्यप्रदेश: ज्ञान दान अभियान की प्रेरणादायक शुरुआत,किताबें दान करें, जीवन संवारे।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने भावलिया और टाई में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण के किए दर्शन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

Leave a Comment