RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

बलिया आरा के बीच 1500 करोड़ की लागत से 28 किलोमीटर ग्रीनफील्ड स्पर रोड के माध्यम से नए संपर्क मार्ग की भी घोषणा की।

RKTV NEWS/बलिया (उत्तर प्रदेश) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के बलिया के चितबड़ा गांव में 6500 करोड़ रुपये के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री गडकरी ने कहा कि बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ से पटना केवल साढ़े चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बलिया से बक्सर आधे घंटे में, बलिया से छपरा एक घंटे में और बलिया से पटना डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

श्री गडकरी ने कहा कि बलिया के किसानों की सब्जियां लखनऊ, वाराणसी और पटना की मंडियों में आसानी से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से सब्जी उत्पादक किसानों को वाराणसी, गाजीपुर और हल्दिया के तीन मल्टी मॉडल टर्मिनल का सीधा लाभ मिलेगा।

श्री गडकरी ने कहा कि 130 करोड़ रुपये की लागत से चंदौली से मोहनिया तक बनने वाली ग्रीनफील्ड सड़क उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिले को दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सैदपुर से मरदह सड़क के बनने से सैदपुर होते हुए मऊ से वाराणसी का सीधा संपर्क हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आजमगढ़ जिले के पिछड़े इलाकों को भी नया कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने बलिया-आरा के बीच 1500 करोड़ रुपए की लागत से 28 किलोमीटर ग्रीनफील्ड स्पर रोड के माध्यम से नए संपर्क मार्ग की भी घोषणा की।

Related posts

उपभोक्ता मामले विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय) के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:एक दिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:रिमझिम बारिश के बीच हुआ “रन फॉर एनवायरमेंट” का सफल आयोजन, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनाथ एवं बेसहारा बच्चों की देखभाल करना ईश्वर की स्तुति करने जैसा : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

rktvnews

15 जुलाई से आठ दिवसीय ब्यूटी कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment