RKTV NEWS/अनिल सिंह, 22 मई।पटना में जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आरा के सिविल कोर्ट में पदस्थापित सिविल जज पूजा शर्मा के पुत्र सात्विक पायस ने उक्त प्रतियोगिता में महज 6 वर्ष की आयु में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी फोटोग्राफी से सबको आश्चर्यचकित कर जीत हासिल की जिन्हे पर्यावरण वन और जलवायु विभाग के चीफ सेक्रेटरी द्वारा पुरस्कृत किया गया। सिविल जज पूजा शर्मा के पुत्र सात्विक आगे चलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहते है सात्विक की प्रतिभा को प्रोत्साहन और उसके पर्यावरण संरक्षण के सपने को साकार करने के लिए श्रीमती पूजा शर्मा ने सात्विक का मार्ग दर्शन करने की बात कही।

