RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना : भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने शाहपुर के डा विकास चंद्र।

शाहपुर निवासी तथा महाराजा कॉलेज, आरा के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा विकास चंद्र

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 4 सितम्बर। भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक द्वारा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर निवासी तथा महाराजा कॉलेज, आरा मे वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो डा विकास चंद्र को भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, संगठन मंत्री भीकू भाई दलसानिया के निर्देशन मे प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ कन्हैया सिंह द्वारा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों  के नाम की घोषणा की गई। इनमें कुल 13 सहसंयोजक एवं 11 कार्य समिति सदस्य के साथ-साथ कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष भी शामिल हैं। शाहपुर नगर पंचायत निवासी तथा महाराजा कॉलेज, आरा के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ विकास चंद्र को भी भाजपा के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। उन्हें नालंदा प्रखंड का प्रभार दिया गया है। संयुक्त बिहार के नेतरहाट विद्यालय से अपने छात्र जीवन का प्रारंभ करने वाले डॉ विकास चंद्र कर्मठ, जुझारू एवं स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति हैं। इनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना परचम लहराया है। वे प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। वे शाहपुर के स्व अविनाश चंद्र विद्यार्थी के द्वितीय सुपुत्र हैं। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हम अपने संयोजक, महामंत्री एवं अध्यक्ष जी के साथ-साथ सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा की सभ्यता के प्रारंभ से ही शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। वर्तमान मे शिक्षकों की भूमिका अत्यंत चुनौती पूर्ण हो गई है। शिक्षकों का दायित्व बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक गण अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की कल्पनाओं के अनुरूप एक सफल, गौरवान्वित बिहार एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सतत प्रयासरत हैं और रहेंगे।

Related posts

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर की बातचीत।

rktvnews

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

विधायक मनोज मंजिल को मिली जमानत!

rktvnews

बिहार: बक्सर: जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत समिति की बैठक हेतू हाई कोर्ट का आदेश।

rktvnews

श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान।

rktvnews

Leave a Comment