RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में सुधार पर प्रसन्नता भी व्यक्त की है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार के बारे में क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स लिमिटेड के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री नुंजियो क्वाक्वेरेली को जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“पिछले दशक में, हमने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तनों पर ध्यान केन्द्रित किया है। यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में परिलक्षित होता है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत एवं समर्पण के लिए बधाई। इस कार्यकाल में, हम अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

Related posts

साहित्य सम्मेलन में व्यंग्य कथा-संग्रह ‘पुण्य की लूट’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी ।

rktvnews

यार्ड 132 (एलएसएएम 22) की आपूर्ति।

rktvnews

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर: युवक को मारी गोली।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण।

rktvnews

राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान आज पिरो प्रखंड के लोहिया चौक पर चलाया गया।

rktvnews

Leave a Comment