RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ,जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकत अभियान जारी।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )19 अक्टूबर।रविवार को लखीसराय जिला के सभी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों एवं गांवों में जीविका कैडर के सहयोग से जीविका दीदियों ने रंगोली निर्माण, सामुदायिक संगठनों की विशेष बैठक में मतदान के लिए संकल्प सभा और लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया । जीविका कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराए गए रोस्टर और कार्य योजना के आधार पर मतदाता जागरूकता अभियान हर घर तक जारी है।
रविवार को जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों की विशेष बैठक में जीविका दीदियां खुद शत प्रतिशत मतदान करने और उन सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का संकल्प लिया जिनका वोट देने का अधिकार है।
उद्देश्य बस यही है कि सभी मतदाता अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें ताकि लखीसराय जिला का मतदान प्रतिशत बढ़े।
जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए उन मतदान केंद्रों वाले क्षेत्रों में मतदाता अभियान विशेष तौर पर चलाया जावरा है जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम था । बहरहाल मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेवारी को जीविका दीदियों ने चुनौती के रूप में लिया है और बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ को मनाने के साथ ही चुनाव पर्व के लिए भी कमर कस ली हैं।
दिवाली की पूर्व संध्या पर जीविका दीदियों ने दीप और कैंडल जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया ।

Related posts

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

सारण:सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) अभियान को निरंतरता एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वैशाली:कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों का मध्यरात्रि निरीक्षण, कंबल व राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने विस्तार करते हुए रांची में लॉन्च किया पहला एवरलाइट शोरूम: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय रहीं मौजूद।

rktvnews

झारखंड:हेमंत सोरेन का विदेश दौरा सिर्फ कैमरा एक्सपोजर और सैर सपाटे के लिए : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

Leave a Comment