RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शोक संवेदना प्रकट करने आये चिराग पासवान ने कहा बिहार में चल रहा है जंगल राज।नोटबंदी के नीतिगत फैसले के साथ है लोजपा।

शोकित परिजनों को संवेदना व्यक्त करते चिराग पासवान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 मई।लोजपा रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज पार्टी के नेता बेगमपुर निवासी दीपक गुप्ता की मां के देहांत होने पर एवम डा रजनीश सिंह की मां के देहांत के उपरांत दोनो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संतावना देने के लिए उनके निवास पर गये।
दो हजार रुपये की नोट बंदी पर उन्होंने कहा कि ये रुपए मार्केट से गायब है ,बैंक में भी नहीं है तो यह रुपए कहीं ना कहीं माफियाओं, अपराधियों के पास तो नहीं चले गये।जिसके कारण देश में आतंक ,अपराध और चुनाव भी प्रभावित होते हैं। नोट बंदी सरकार की नीतिगत फैसला है। मेरी पार्टी भी उनका समर्थन करती है।नोट बंदी पहले ही होना चाहिए था लेकिन नही हो सका चिंता का विषय है।
बिहार के मुख्यमंत्री अपराध होने पर नही जाते है बल्कि प्रधान मंत्री बनने की आशा में कई प्रदेशों में घूम रहे है।भोजपुर में हो रहे अपराध पर हम लोग पद यात्रा निकाल कर डीएम एसपी का भी दरवाजा खटखटाया है,लेकिन आज तक अपराध नियंत्रण नहीं हो सका।
मुख्य मंत्री जी पूरे बिहार में समाधान यात्रा पर निकले थे ,वे कौन सा समस्या का निदान कर दिए? पूरे बिहार में बिना पैसा का कोई भी काम नही होता है !
यह जंगल राज नही अब महा जंगल राज कायम हो गया है।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ,शशिकांत त्रिपाठी,मनोज पासवान,पिंटू तिवारी,कुंवर उपेंद्र सिंह,संतोष पासवान, विनोद कुमार,सोनू पासवान,अजय पासवान ,रविशंकर चौधरी,राजेश उपाध्याय,राजेश तिवारी,राजीवरंजन सिंह,ललन यादव,दीपक सोनी ,लालबाबू चौधरी, शिवदुलार राम,विजय सिंह,संजय प्रसाद, आमोद कुमार अमर,कालीचरण सह,शंभू पासवान,राहुल चौधरी,विनोद पासवान,प्रकाश कुमार,आशीष सिंह आदि सैकड़ों नेता मौजूद थे।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बैंगल उत्सव 2025 के साथ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए विशेष ऑफर्स।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक दायित्व में संगठन कर रहा है लाशों का दाह संस्कार :अमरदीप कुमार जय

rktvnews

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment