RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

नई दिल्ली/25 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 सितंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे।
रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में कार्य करेंगे।
रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
नवनियुक्त अभ्यर्थियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां ‘कहीं भी किसी भी डिवाइस’ सीखने के प्रारूप के लिए 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

Related posts

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

पटना:गुलजारबाग वृद्धाश्रम में आपदा सुरक्षा माॅकड्रिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित “प्रधानमंत्री की सौगात आपके लिए “कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment