RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर जिलाधिकारी ने अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया।

बक्सर/बिहार 03 जनवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज अहिरौली पंचायत में कार्टून पैकेजिंग एवं प्रखंड डुमराव अंतर्गत उद्यान विभाग संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा श्री मेसर्स सलूजा इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा इकाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में योजना अंतर्गत उद्यम के विस्तार हेतु विभागीय नियमानुसार आवश्यक सहायता प्रदान किया जाय। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाय। ताकि रोजगार सृजन के साथ साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का डुमरांव प्रखंड में विभिन्न स्थल का निरीक्षण किया गया।
द्वितीय वर्ष पपीता, प्रथम वर्ष केला, सब्जी विकास योजना अंतर्गत ब्रोकली, कलर कैल्शियम, पीएमकेएसवाई योजना अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पद्धति, आरकेवीवाई योजना अंतर्गत मल्चिंग आदि योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में निर्देशित किया गया कि केला, पपीता एवं सब्जी की खेती क्लस्टर में कराई जाए। ताकि एक बड़े क्षेत्र में योजनाएं धरातल पर दिख सके सरकारी योजनाओं में जैविक विधि से करने हेतु विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी डुमरांव, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंच उत्तर काशी में बादल फटने से उत्पन्न हुए स्थिति की ली जानकारी,युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य का दिया निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मुलाकात की।

rktvnews

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर हो सकता है 3 वर्ष तक का कारावास।

rktvnews

1 से 6 सितंबर तक होगी राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 07 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment