गया/बिहार 22 फरवरी।आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है आचार संहिता लगने के पहले विभिन्न प्रकार के चुनाव से संबंधित जो भी आवश्यक कार्य किया जाना है। उसे हर हाल में पूर्ण करने का भी आदेश सभी पदाधिकारी को दिया गया है।
इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव को लेकर आज पहली बैठक शेरघाटी अनुमंडल अधीनस्थ सभी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष के साथ बैठक की गई है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शेरघाटी अनुमंडल का क्षेत्र का भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ नक्सली क्षेत्र रहने के साथ चार जिलों का बॉर्डर वाला क्षेत्र शेरघाटी अनुमंडल का क्षेत्र है। इसलिए यहां संवेदनशीलता और अधिक बढ़ जाती है। पूरी सावधानी के साथ चुनाव का कार्य संपन्न करवाना है, यही सभी अधिकारियों से अपेक्षा है। हर हाल में नो वायलेंस, बिना घटना, बिना प्रलोभन के साथ पूरी पीसफुल माहौल में चुनाव कर संपन्न करवाये। हाल के वर्षों में जो भी पर्व त्यौहार अवधि में घटनाएं हुई है उन सभी घटनाओं में संयुक्त अपराधियों का लिस्ट तैयार करें उन्होंने बॉर्डर वाले क्षेत्र के प्रखंड स्तरीय एवं थाना स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में अवैध ट्रांसपोर्टेशन एवं शराब जैसे एलिमेंट्स पर अंकुश लगाना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैसे क्रिमिनल एलिमेंट्स या वैसे कोई व्यक्ति जो लगता है कि चुनाव कार्य को प्रभावित कर सकते हैं, उनके पूर्व में क्रिमिनल एक्टिविटी रहा है, वैसे व्यक्तियों को चिन्हित कर अभी से ही निरोधात्मक कार्य प्रारंभ कर ले। पिछले 5 सालों में जो भी कम्युनल घटनाएं हुई हैं उनका लिस्ट बनाकर संबंधित अपराधियों के विरुद्ध निर्धारात्मक कार्रवाई करना प्रारंभ करें। बड़े-बड़े बालू माफिया, शराब माफिया एव जमीन माफिया के गिरोह के विरुद्ध सख्ती से पेश आवे। शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शेरघाटी संयुक्त रूप से पूरे अनुमंडल क्षेत्र का चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधि पर काफी क्लोज मॉनिटरिंग करना होगा उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर सीसीटीवी की आवश्यकता है वीडियो ग्राफी की आवश्यकता है चेक पोस्ट निर्माण की आवश्यकता है तो उसका आकलन कर लिस्ट बनाते हुए उपलब्ध करावे। आने वाले दिनों में होली का त्यौहार है साथ ही चुनाव का भी माहौल रहेगा इसलिए पूरी सतर्कता बरतनी होगी हर हाल में डीजे पर पाबंदी रहेगी। विभिन्न राज्यों एवं जिलों से गया जिले के बॉर्डर मिलने वाले सभी रास्तों को आईडेंटिफाई कर ले ताकि अवैध परिवहन को रोका जा सके। कई सारे पक्के रूट एवं कई सारे कचे रूट पड़ते हैं सभी थाना बार उसका लिस्ट तैयार कर ले एवं आवश्यकता पड़ने पर चेक पोस्ट एवं नाका लगाकर नियमित रूप से जांच चलावे।
अफीम विनस्तिकरण की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान समय में जो भी शेष अफीम बचे हुए हैं उसे फरवरी अंतिम तक पूरी तरह समाप्त कर लें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरी निष्पक्ष रूप से चुनाव की तैयारी करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आप सभी का हर स्तर पर लगातार सहयोग करेगी। शत प्रतिशत बूथों का वेरिफिकेशन हर हाल में कर ले। अशांति फैलाने वाले एलिमेंट्स के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। दूसरे राज्यों से आये लाइसेंस धारी हथियारों को अपने थानों में डिपाजिट करवाये। पूर्व के जो भी नक्सली से संबंधित मामले है उसका रिव्यू कर गिरफ्तारी करावे। खनन के संबंधित जो भी मामले हैं उन्हें भी गिरफ्तारी करावे। गंभीर मामले हत्या लूट डकैती इत्यादि कांड में संलिप्त अभियुक्ति को भी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलावे।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बूथों तक पहुंच हेतु रूट मैप तैयार कर ले साथ ही बूथ पर पहुंच हेतु पहुंच पथ का भी आकलन कर लें।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी, अपर पुलिस अधीक्षक शेरघाटी, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, वरीय वप समाहर्ता शस्त्र शाखा, डीसीएलआर शेरघाटी, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, ए०एस०पी० आपरेशन, शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी बी०डी०ओ०, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।


