RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

छात्राओं के बीच “गंगा की बात पुस्तक” का वितरण।

बक्सर/बिहार 09 सितंबर।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के द्वारा जिला गंगा समिति बक्सर को स्कूली छात्राओं के लिए चाचा चौधरी के साथ गंगा की बात पुस्तक उपलब्ध कराया गया था। जिसे एम पी हाई स्कूल के छात्राओं के बीच वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के द्वारा यह पुस्तक विशेष रूप से स्कूली छात्रों के लिए तैयार किया गया है। पुस्तक में गंगा से संबधित बहुमूल्य जानकारी प्रेषित की गई है ताकि छात्रों को गंगा के महत्व के बारे में विशेष रूप से जानकारी मिले। पुस्तक में गंगा घाटों की स्वच्छता, गंगा आरती, घाट पर योगा, आद्रभूमि इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी फोटो चल चित्र के माध्यम से दर्शाया गया है। जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा तकरीबन 50 छात्राओ को यह पुस्तक वितरित किया गया। ताकि गंगा स्वच्छता हेतु छात्र-छात्राओ को जानकारी मिल सके।

Related posts

मध्यप्रदेश: आरोग्य भारती के आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय स्तर की खादी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जुलाई 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, कार्यशैली में सुधार एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

कम्युनिस्ट आंदोलन के पुनर्जीवन की ओर।

rktvnews

Leave a Comment