RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में 108 कुंभ कलशों से हुआ मस्तकाभिषेक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून। बुधवार को भगवान महावीर मार्ग शिवगंज स्थित भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में परम पूज्य श्रमण श्री 108 सुप्रभसागर महाराज जी एवं मुनि श्री 108 प्रणतसागर महाराज जी के मंगल सनिध्य में श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य पंचामृत अभिषेक, ज्येष्ठ जिनवर पूजन एवं 108 कलशों से मस्तकाभिषेक, शांतिधारा सम्पन्न हुआ। निलेश कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ जी के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक दिवस एवं भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष एवं ज्येष्ठ जिनवर के उपलक्ष्य में भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर जी में बड़े ही भक्तिपूर्वक भक्तों के द्वारा प्रातः समय में अभिषेक, पूजन एवं 108 कुंभ कलशों से मस्तकाभिषेक एवं महाराज श्री के मुखारबिंद से वृहद शांतिधारा संपन्न हुआ तत्पश्चात भगवान शांतिनाथ जी को स्मरण करते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। भक्तगण जिनेन्द्र प्रभु की अभिषेक, पूजन, भक्ति, आराधना कर अपने जीवन को धन्य किया।
संयोजक मनोज कुमार जैन ने बताया की जल मंदिर में प्रथम बार 108 कुंभ कलशों से मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ जिससे भक्तों में बहुत ही उत्साह था। उन्होंने बताया की समाज की महिलाएं अभिषेक, पूजन में सम्मिलित रही। अभिषेक के उपरांत सभी भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप फल का वितरण किया गया। अभिषेक के कार्यक्रम में संयोजक मनोज कुमार जैन, सह संयोजक निलेश कुमार जैन, सदस्य प्रतीक जैन, अशोक कुमार जैन, धीरेन्द्र चंद्र जैन, उमेश जैन, राजेश जैन, अनीश जैन, प्रियेश जैन, नैतिक जैन, अतिशय जैन, आयुष जैन, प्रशांत जैन, विभोर जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन, बिना जैन, ज्योति जैन, अंजू जैन, सीमा जैन, ऋतू जैन, जुली जैन, बिमलेश जैन, डॉ विकास चंद्र जैन, मीनू जैन, ओंकार अग्रवाल, वैभव जैन के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर उनकी अदम्य भावना और वीरता को सलाम किया।

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों ने दिल खोलकर किया जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का स्वागत : आनंद मिश्रा

rktvnews

पटना: आदित्य का बिहार सरकार से बड़ा सवाल ,पूछा कब रुकेगा बिहार में दलितों पर अत्याचार ?

rktvnews

भोजपुर:एचआईवी एड्स जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

रम रहे हो सब मे राम! : डा अनिल सुलभ

rktvnews

बिहार:भोजपुर:उदयमान भास्कर को अर्घ्य देकर अनुष्ठान का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment