RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सजेगी सुरों की महफिल: ‘पूनम-42’ में गूंजेंगी संतूर की तान और शास्त्रीय गायन की स्वरलहरियां।

विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पं. राहुल शर्मा और प्रतिष्ठित कलाकार देंगे प्रस्तुतियां।
स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अनूठी संगीतमय शाम।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 मई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल द्वारा अपने स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रतिष्ठित शास्त्रीय प्रस्तुतियों की श्रृंखला ‘पूनम-42’ का आयोजन आगामी शनिवार, 30 मई 2026 को किया जा रहा है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर होने वाला यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद खास और यादगार शाम लेकर आ रहा है।
संग्रहालय के निदेशक प्रो डा अमिताभ पांडे ने बताया कि इस वर्ष ‘पूनम’ श्रृंखला का यह 42वां भव्य आयोजन है। इस श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 1992 में देश के महान संतूर वादक पं. शिवकुमार शर्मा की ऐतिहासिक प्रस्तुति से हुई थी। इस स्वर्ण जयंती वर्ष में, उनके सुपुत्र और प्रख्यात संतूर वादक पं. राहुल शिवकुमार शर्मा अपने पिता की इसी महान संगीतमय विरासत को आगे बढ़ाते हुए भोपाल के मंच को सुशोभित करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य कड़ियां और कलाकारों का परिचय

1. पूर्वरंग (शास्त्रीय गायन)

कार्यक्रम की शुरुआत युवा और बेहद प्रतिभाशाली शास्त्रीय गायक साई ऐश्वर्य महाशब्दे (पुणे) के सुमधुर गायन से होगी। संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले साई ऐश्वर्य, संगीत मार्तंडों की परंपरा से जुड़े हैं। उन्होंने पद्मश्री पं. उल्हास कशालकर और दिवंगत पद्मविभूषण विदुषी गिरिजा देवी जैसी महान विभूतियों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे आकाशवाणी और दूरदर्शन के ‘ए’ ग्रेड कलाकार हैं

संगतकार: उनके साथ हारमोनियम पर निलय साल्वी (एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा से संगीत में स्नातकोत्तर और तन्मय देवचके के शिष्य) तथा तबले पर युवा उस्ताद ओंकार तोड़कर (पंडित योगेश समसी के शिष्य एवं NCPA व CCRT स्कॉलर) जुगलबंदी करेंगे।

2. मुख्य प्रस्तुति (संतूर वादन)

शाम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतूर वादक पं. राहुल शर्मा (Santoor Maestro) का संतूर वादन होगा। 25 से अधिक वर्षों के करियर और 65 से अधिक एल्बमों के साथ प. राहुल शर्मा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और वर्ल्ड फ्यूजन में एक वैश्विक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी सैक्सोफोन वादक केनी जी (Kenny G) और ग्रैमी विजेता एरिक मोक्वेट के साथ कई चार्ट-टॉपर अंतरराष्ट्रीय सहयोग किए हैं।
वे प्रतिष्ठित चाय ब्रांड “वाह ताज” के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
प.राहुल शर्मा के जादुई संतूर वादन के साथ देश के दिग्गज तबला वादक पंडित राम कुमार मिश्र संगति करेंगे। बनारस घराने के गौरव और ‘टॉप ग्रेड’ कलाकार पंडित राम कुमार मिश्रा, तबला जादूगर स्व. पं. अनोखे लाल मिश्रा के पौत्र एवं महान गायक पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्रा के सुपुत्र हैं। अपनी सिग्नेचर कला **’ना धिन धिन ना’** के लिए प्रसिद्ध पंडित जी को उ.प्र. सरकार के सर्वोच्च **’यश भारती’** और ‘अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय पुरस्कार’ सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

समय और स्थान

दिनांक:शनिवार, 30 मई 2026
समय: सायं 6:30 बजे से
स्थान:झील की ओर स्थित, ‘आवृत्ति भवन’ का मुक्ताकाश मंच इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, शामला हिल्स, भोपाल।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार द्वारा भोपाल के संगीत विद्यार्थियों, सुधि श्रोताओं, समस्त कला, संस्कृति और संगीत प्रेमियों को इस गरिमामयी शाम का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Related posts

उपराष्ट्रपति 1 मार्च, 2024 को कर्नाटक में धारवाड़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जुलाई 25

rktvnews

9 सितंबर को आयोजित लोक अदालत की सफलता को ले विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

धनबाद:नैनो इंटरप्राइजेज के लिए 15 महिला उद्यमियों को दिया ऋण।

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं के लिए कालाजार प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

हिंदी-उर्दू विवाद : … कमबख्त ने ये बात भी उर्दू में कही है!!

rktvnews

Leave a Comment