RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया। उन्होंने सभी देशवासियों से हमारे ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देने का भी अनुरोध किया है और कहा कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनसे पूरे देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने कहा कि सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए यह बहुत अच्छा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आज विश्व पर्यावरण दिवस पर, मुझे #एक_पेड़_माँ_के_नाम, अभियान शुरू करने पर बहुत प्रसन्‍नता हो रही है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनिया भर के लोगों से यह आग्रह करता हूं कि वे आने वाले दिनों में अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में एक पेड़ जरूर लगाएं और #Plant4Mother या #एक_पेड़_माँ_के_नाम का उपयोग करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा करें।”
“आज प्रात:, मैंने प्रकृति मां की रक्षा करने और सतत जीवनशैली अपनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप एक पेड़ लगाया। मैं आप सभी से यह आग्रह करता हूं कि आप भी हमारे ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान दें। #Plant4Mother #एक_पेड़_माँ_के_नाम”
“आप सभी को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनके कारण पूरे देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयास के लिए बहुत अच्‍छा है। यह भी सराहनीय है कि स्थानीय समुदायों ने इस अवसर पर आगे आकर इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है।”
“आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुझे #एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान शुरू कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। ये आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा। इससे जुड़ी तस्वीर आप #Plant4Mother, #एक_पेड़_माँ_के_नाम के साथ जरूर साझा करें।”

Related posts

भोजपुर:राहुल गाँधी को नहीं पच रहा गरीब माँ के बेटे का प्रधानमंत्री बनना: दुर्गा राज, जिलाध्यक्ष, भाजपा

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:आनंद हॉस्पिटल में बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदाता जागरूकता हेतु सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment