RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काट मनाया अपना जन्मदिन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी मोदी जी द्वारा ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश की शुभकामनाएं आप बच्चों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आज के दिन आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रथम शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

कोलकाता:भारत में भाषायी विवाद के निवारण के लिए आगे आएँ भाषाओं के विद्वान: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सद्भाव वातावरण में मानने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

बोट क्लब से बुराड़ी वाया जन्तर मन्तर : छूमन्तर होता लोकतंत्र।

rktvnews

Leave a Comment