
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।जिला फुटबाल संघ भोजपुर के तत्वधान में चल रहे राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025/26 के सातवें दिन का आज प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया बनाम आरा वारियर्स के बीच होना था परंतु आदर्श फुटबॉल बिहिया के अनुपस्थिति के कारण 30 मिनट इंतजार करने के बाद निर्णायक द्वारा आरा वॉरियर्स को वाक ओवर दे दिया गया इस तरह आरा वॉरियर्स की टीम बिना खेले ही जीत गई। मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में डॉक्टर रंजन कुमार सिंह एवं सहायक निर्णायक के रूप में नितिन कुमार राजकुमार और धर्मेश उपाध्याय उपस्थित थे।
दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा बनाम आरा एरो के मध्य खेला गया। मध्यांतर के अंतिम चरण में महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के खिलाड़ी जर्सी नंबर 15 राहुल कुमार ने अपनी टीम के लिए गोल कर दिया। महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा ने मैच में एक गोल से बढत बना ली। मध्यांतर तक एक गोल से पिरौटा टीम आगे रही।मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ मध्यांतर के तुरंत बाद पिरौटा टिम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 8 वरुण कुमार ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इस तरह टीम मैच में दो गोल से आगे हो गई और परिणाम स्वरूप महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा 2/0 से मैच में विजेता रहा।इस मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में नितिन कुमार सिंह सहायक निर्णायक के रूप में डॉ रंजन कुमार सिंह, राजकुमार एवं धर्मेश उपाध्याय थे। उपस्थित लोगों में लिग संयोजक वीर बहादुर यादव मोहम्मद शमशाद राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।
