RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आईएनएस चिल्का का दौरा किया, अग्निवीर प्रशिक्षणों का अवलोकन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 जून।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना के प्रमुख आरंभिक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस चिल्का का दौरा किया है। सीडीएस को भारतीय नौसेना के भविष्य के सामुद्रिक योद्धाओं को आकार देने में आईएनएस चिल्का द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अग्निवीर प्रशिक्षणों का अवलोकन और चिल्का में अब तक प्रशिक्षित बैचों का विश्लेषण उपलब्ध कराया गया।
अग्निवीरों को किए गए अपने संबोधन में सीडीएस ने जानकारी दी कि “अग्निपथ योजना” का कार्यान्वयन कुशल, अनुशासित और प्रेरित युवाओं को उपलब्ध कराए जाने के द्वारा सेना में एक युवा प्रोफाइल बनाये रखने तथा राष्ट्र निर्माण करने की दिशा में किए सुधारों में से एक प्रमुख सुधार रहा है। उन्होंने अग्निवीरों को प्रौद्योगिकी के रूप से एक प्रवीण सामुद्रिक योद्धा बनने के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। परस्पर बातचीत के दौरान, उन्होंने अग्निवीरों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया।
नौसेना में अग्निवीर प्रशिक्षणों के बारे में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए, सीडीएस ने प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का एक संक्षिप्त दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उच्च मानक प्रदान करने और सामुद्रिक योद्धाओं की अगली पीढ़ी को आकार देने के लिए प्रशिक्षण संकाय की सराहना की।

Related posts

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका द्वारा संकुल साधन सेवियों पर की गई कार्रवाई का दिखा आज असर,जिला शिक्षा कार्यालय सहित सभी प्रखंड संसाधन केंद्र खुले रहे।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया पत्थलगड्डा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

सन नियो पर नया धारावाहिक ‘कांस्टेबल मंजू’, मोनिका राठी और वैभव कदम की जोड़ी जीतेगी दर्शकों का दिल।

rktvnews

दरभंगा:सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2023 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया।

rktvnews

रोहतास:जलयात्रा के साथ श्री काली जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आरंभ!15 फरवरी को होगी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

Leave a Comment