RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने वी.के. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 सितंबर।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्वर्गीय वी.के. मल्होत्रा के निवास स्‍थान पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री मल्होत्रा एक असाधारण नेता थे, जिन्हें जन सरोकारों की गहरी समझ के लिए व्यापक रूप से सम्मान हासिल था।
उन्होंने कहा कि खेल प्रशासन के क्षेत्र सहित सार्वजनिक जीवन में श्री मल्होत्रा जी के अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
उपराष्ट्रपति ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

Related posts

चतरा:पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

एमडीआई गुड़गांव ने 2025-26 बैच के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वजों की शांति पूजा एवं भजन कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर : स्कूली लङकियों को दी गई नये कानून की जानकारी।

rktvnews

भारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचित।

rktvnews

नफरत के दौर में प्रेम की बात करना बहुत बड़ी बात : नीरज सिंह

rktvnews

Leave a Comment