RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:अतीत की घटना की सत्यता सामने लाती है ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने देखी ’द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)22 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ गुरुवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ‘एंटरटेनमेंट पैराडाइज’ मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।
मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म ने इतिहास की निंदनीय घटना की सच्चाई जनता के सामने लाने का काम किया है। उस दौर में इस घटना को लेकर जो झूठ परोसा गया था, उसकी सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से उजागर होती है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजु बाघमार, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, जितेन्द्र गोठवाल, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

सीतापुर:अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर डालमिया भारत ने 18000 महिलाओं के सशक्तिकरण का जश्न मनाया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल भ्रमण।

rktvnews

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

Leave a Comment