RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:राजमहल के राधा नगर थाना प्रभारी को हटाया जाय : भाजपा

राजमहल विधानसभा के उधवा दियारा क्षेत्र के सभी बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल की नियुक्ति हो।

भाजपा कार्यकर्ता को मारपीट के झामुमो कार्यकर्ता ने किया घायल।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 30 मई। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर राजमहल के राधा नगर थाना के प्रभारी को हटाने के सबंध मे तथा उधवा दियारा क्षेत्र के सभी बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की मांग की है ।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की ,,28/5/24 को दोपहर दो बजे निमाई टोला, पलाश गद्दी के पास भाजपा कार्य कर्ता सीमंतों मंडल भाजपा का प्रचार प्रसार करते ही पहुंचा तभी चार व्यक्ति मोटर साइकिल पर जे एम एम का झंडा लगाए हुए आये और सीमंतो मंडल पर जान लेवा हमला किया , जब सीमंतो थाना गया तो केस दर्ज नहीं किया गया जब इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी तब चौबीस घंटे बाद 29/5/24 को प्राथमिकी दर्ज की गयी। किस परिस्थिति मे 24 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी?
जे एम एम के कार्यकर्ता ने कहा की भाजपा का प्रचार प्रसार यहाँ नहीं करना है।
राजमहल के उधवा दियारा क्षेत्र मे घुसपैठी एवं स्थानीय प्रशासन मिलकर उधवा दियारा के सभी बूथ कब्जा करने के फिराक में है एवम पूरे उधवा दियारा छेत्र में एक ही विशेष वर्ग के लोगों का कब्जा है और सभी घुषपैठियों एवम स्थानीय प्रशासन से मिलकर चुनाव के दिन किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। ज्ञापन पर चुनाव आयोग ने तत्काल पुलिस मुख्यालय को जांच के आदेश दिये है। प्रतिनिधिमंडल में न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा शामिल थे।

Related posts

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पूसा, दिल्ली में हुआ वृहद “कर्मचारी संकल्प सम्मेलन”।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन के मनमोहन ओझा के महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद प्रगतिशील राष्ट्रीय चेतना एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के उन्नायक थे : जितेंद्र कुमार

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के उचित संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों संग की बैठक,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के द्वारका में 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment