RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने बुनियादी केंद्र बक्सर का किया औचक निरीक्षण,प्रबंधक और लेखापाल मिले नदारद।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)02 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुनियाद केन्द्र बक्सर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संजय कुमार प्रबंधक एवं अजीत कुमार जिला लेखापाल अनुपस्थित पाये गये। इस क्रम में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन/मानदेय स्थगित करते हुए कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रखंड परिसर में अवस्थित एस0एफ0सी0 का गोदाम बंद पाया गया। इस क्रम में सहायक गोदाम प्रबंधक से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड परिसर के भ्रमण के क्रम में कई जीर्ण-शीर्ण संरचनाएँ पाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर को निर्देश दिया गया कि भवन प्रमंडल के माध्यम से जाँच कराते हुए परिक्तव्य घोषित होने की स्थिति में इन भवनों का नियमानुसार ध्वस्त कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने(सीएचसी) बागपत में पोषण पुनर्वास केंद्र का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:कृषि आधारित उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए लगाएं बहुउद्देशीय कृषि मेले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भावी केन्द्रीय सरकार से मेरी भी कुछ अपेक्षाएँ हैं..: डॉ रेणु मिश्र

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, सम्मान और समृद्धि का संगम बना दो दिवसीय “कृषि उद्यम मेला – 2025”, हुआ भव्य समापन।

rktvnews

भोजपुर: जनहित परिवार से जुड़े अधिवक्ता अतुल प्रकाश जिलाधिकारी द्वारा हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment