RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जीविका पवेलियन में दिखी बिहार के विकास की गाथा ,ग्रामीण विकास से लोग हुए रूबरू

RKTV NEWS/पटना (बिहार)24 मार्च।ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं उससे लाभान्वित हुए लोगों की बानगी जीविका पवेलियन में दिखी। बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान , पटना में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका, जल जीवन हरियाली अभियान, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और बिहार ग्रामीण डेवलपमेंट सोसाईटी का स्टॉल परिलक्षित हुआ।जहां राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई । साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लघु नाटकों की प्रस्तुति तथा बिहार के लोक गीत एवं लोक नृत्यों को प्रोत्साहित किया गया । एक तरफ बिहार की उद्यमशीलता विभिन्न स्टॉल पर दिखी वहीं मुख्य मंच से बिहार का लोक रंग एवं सामाजिक कुरीतियों के दायरों से बाहर निकलता बिहार दिखा ।
जीविका पवेलियन में उन्नत बिहार विकसित बिहार की परिकल्पना साकार होती दिखी । स्टॉल्स पर मौजूद ग्रामीण महिलाओं का स्वावलंबन एवं आत्मविश्वास दिखा । तो दूसरी तरफ राज्य के विकास की धारा प्रदर्शित हुई । गरीबी उन्मूलन एवं स्वरोजगार हेतु चलाए सतत जीविकोपार्जन योजना की सफलता दिखी तो ताड़ी का परिवर्तित स्वरूप नीरा और उससे बनी मिठाइयां लोगों को भायी। ग्रामीण शिल्प और हुनर को प्रोत्साहन मिला । युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की नई तकनीक की जानकारी मिली वहीं महिलाएं जीविका दीदी अधिकार के माध्यम से उनके अधिकारों की रक्षा एवं अनुपालन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की । खेलों के विकास के लिए खेल मैदान आदि के निर्माण का स्वरूप दिखा । तालाब और पोखर के नवनिर्माण की झलक के साथ पर्यावरण संतुलन हेतु जल जीवन हरियाली अभियान की कुशल कार्यशैली प्रदर्शित की गई । संगठित सशक्त आत्मनिर्भर महिलाओं की झलक दिखी वहीं वित्तीय रफ़्तार को गति प्रदान करती हुई जीविका दीदियों से लोग रूबरू हुए । लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हर घर शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता का स्वरूप भी प्रदर्शित किया गया । पारिवारिक आहार विविधता अभियान एवं व्यवहार परिवर्तन के साथ ही परिवार नियोजन के लिए जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया । स्वास्थ्य एवं पोषण के स्टॉल पर आगंतुक अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
कुल मिलाकर जीविका पवेलियन में जीविका के तहत पशुधन, संस्थागत निर्माण एवं क्षमतावर्धन, वित्तीय समावेशन, सामाजिक विकास, सतत जीविकोपार्जन योजना , कृषि, नीरा, स्वास्थ्य एवं पोषण, गैर कृषि , जीविकोपार्जन एवं रोजगार विधा के तहत चलाई जा रही गतिविधियाँ तथा बिहार ग्रामीण विकास सोसाईटी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किये जा रहे विकासात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया ।
जे. वायर्स द्वारा उत्पादित सौर उपकरण भी प्रदर्शित रहा l थीम एरिया में सिर्फ गाँव ही नहीं बल्कि से शहरी क्षेत्र में भी गरीबी उन्मूलन हेतु चलाई जा रही योजनायों के क्रियान्वयन की झलक प्रदर्शित हुई l सिक्की, सुजनी, लहठी, बांस आदि से बने उत्पाद , मलबरी, सिल्क और खादी से बने परिधान लोगों को आकर्षित किया l
मुख्य मंच पर सांस्कृतिक मंच पर प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों से दर्शक बिहार की लोक संस्कृति, विरासत , लोक गीत एवं लोक नृत्य से रोमांचित हो रहे हैं l झूमर, छठ गीत और चैता गीत के साथ ही पारंपरिक गीत और जट-जटिन एवं झिजिया समेत अन्य लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झुमाया l 24 मार्च को जय श्री, राहुल कुमार एवं कला मंच के कलाकारों ने अपनी लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों को लुभाया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें द्वितीय मतदान पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाइक चला की तिरंगा यात्रा की शुरूआत।

rktvnews

बक्सर:श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण गुरू गोविन्द की कृपा से :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24×7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक।

rktvnews

Leave a Comment