RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान ,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )29 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4 हजार 400 लीटर देशी घी एवं 800 लीटर खाद्य तेल मिलावटी होने की आशंका पर सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा ने बताया कि सूरजपोल मंडी जयपुर में पंचशील इंडस्ट्रीज फर्म खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा।
यहां पर टैगोर ब्रांड का कच्ची घाणी का 808 लीटर सरसों तेल अमानक होने के संदेह पर सीज किया गया। इसी प्रकार गोकुल गाय का 418 लीटर घी अमानक होने की आशंका पर सीज किया गया।
एक्ट के तहत सभी के सैंपल भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा पवन गुप्ता, लोकेश, रतन गोदारा एवं देवेंद्र आदि ने यह कार्यवाही की।
एक अन्य कार्रवाई में विश्वकर्मा रोड नंबर 6 पर झंडेवालाज फर्म के यहां लगभग 4 हजार लीटर घी संदेह के आधार पर सीज करने की कार्यवाही की गई।

Related posts

बक्सर:ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:एफएमबी के तहत 03 ग्रुपों को प्रदान की गयी स्वीकृति।

rktvnews

लड़कियाँ..!

rktvnews

अश्वारोही सशस्त्र पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

Leave a Comment