RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)09 जून। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर, कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया।
मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो सीएनटी/एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।

Related posts

भोजपुर:राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के चुनावी कार्यालय का पूर्व विधायक सुनील पांडे ने किया उदघाटन।

rktvnews

अंतरिम बजट 2024-25 में कृषि क्षेत्र में मूल्य-वर्द्धन और किसानों की आय बढ़ाने का वादा किया।

rktvnews

बागपत:दीपावली पर्व पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया गैस सिलेंडर का तोहफा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन।

rktvnews

गाजीपुर:नव संवत्सर महामूर्ख हसो-हसाओ रेला में होगा अखिल भारतीय हास्य हंगामा।

rktvnews

भोजपुर:अंतःमन को पुलकित करते है प्रणय जी के भोजपुरी गीत: दीप श्रेष्ठ

rktvnews

Leave a Comment