RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा आईएमएलएच : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 11 जुलाई। शहर के नजदीक बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टीपरपज लॉजिस्टिक हब के लिए राजमार्ग 148 बी से ताजीपुर तक जाने वाले सड़क मार्ग के संबंध में आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने लघु सचिवालय में ग्राम पंचायत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस बैठक में 120 कनाल 5 मरला जमीन के लिए पंचायत ने अपना प्रस्ताव देने पर सहमति दी।
डीसी ने कहा कि इस जिले के लिए इंटीग्रेटेड मल्टीपरपज लॉजिस्टिक हब एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। पूरे देश में ऐसे आठ प्रोजेक्ट है जिनमें से एक इस जिले में तैयार हुआ है। यह इस जिला व राज्य के लिए बहुत बड़ी बात है।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत गंभीर हैं। ऐसे में अब ग्राम पंचायत जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए निर्धारित जमीन का प्रस्ताव दे।
उपायुक्त ने कहा कि सर्कल रेट के हिसाब से यह जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी। यह ग्राम पंचायत के भी हित में है कि उसके पास विकास कार्यों के लिए पैसा रहेगा।
दरअसल राजमार्ग 148 बी से इस प्रोजेक्ट तक एक सड़क मार्ग बनाया जाना है। इसमें 120 कनाल 6 मरला जमीन पंचायत की है। आज ग्राम पंचायत ने इस जमीन पर अपनी सहमति दी।
इस बैठक में जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार, एचएसआईआईडीसी के एजीएम एसएस लांबा, बीडीपीओ प्रमोद कुमार तथा नायब तहसीलदार गजे सिंह के अलावा ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

बीआईएस द्वारा देशभर में छात्रों के लिए 6427 मानक क्लब स्थापित!’मानक कक्षा’ के लिए ₹1 लाख, प्रयोगशाला के लिए पचास हज़ार की वित्तीय सहायता।

rktvnews

भोजपुर:ज़िला टास्क फ़ोर्स अधिप्राप्ति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने खाता में सुधार और कैश क्रेडिट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

आभा (एबीएचए) की स्कैन और शेयर सेवा ने देशभर में 3 करोड़ बाह्य रोगी विभाग पंजीकरण की सुविधा प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment