RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

मुख्यमंत्री ने कहा- जनजातीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण बड़ी उपलब्धि।

मुख्यमंत्री बोले – जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार करेगी पूरा सहयोग।

जमशेदपुर/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)17 जून। राज्य की जनजातीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण बड़ी उपलब्धि है । इसके माध्यम से जनजातीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित तीसरी नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल में ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय कलाकारों को सम्मानित किया और नेशनल हो फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए ऑल इंडिया हो एसोसिएशन को बधाई दी।

अपनी कला- संस्कृति, भाषा और परंपरा को आगे बढ़ाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान जनजातीय कला-संस्कृति, भाषा और परंपरा से है ।हमारी सरकार अपनी इसे संरक्षित, समृद्ध और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री, दीपक बिरुवा और जिले के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समय कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूका।

rktvnews

स्वामी जी की जयंती पर महाराजा कॉलेज आरा में हुआ युवा सप्ताह का आगाज।

rktvnews

इंदौर:जिलाबदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन, बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

गढ़वा:राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक शनिवार को लगेगा राजस्व शिविर।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में “जैविक/प्राकृतिक खेती” विषय पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सही शब्दावली का उपयोग करके विज्ञान का संचार कैसे करें, पर कार्यशालाओं का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment