RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिव्यापार

भारतीय खान ब्यूरो 1 मार्च को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाएगा।

RKTV NEWS नयी दिल्ली/खान मंत्रालय के तहत भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) 1 मार्च, 2023 को नागपुर में अपना स्थापना दिवस मनाने के लिए 75वें “खनिज दिवस” ​​​​का आयोजन करेगा। केन्द्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और कोयला, खान एवं रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे इस एक-दिवसीय समारोह को संबोधित करेंगे। भारत के खनन क्षेत्र की प्रगति और उससे संबंधित हाल की विभिन्न पहल पर प्रकाश डालने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन खान मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज द्वारा पूर्वाह्न में आयोजित तकनीकी सत्र के हिस्से के रूप में किया जाएगा। आकलन वर्ष 2021-22 के दौरान टिकाऊ खनन कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए 76 पांच-सितारा दर्जे वाली खानों का सम्मान, विभिन्न खनन कंपनियों द्वारा प्रस्तुतियां, आईबीएम के बारे में एक फिल्म का प्रदर्शन, डाक टिकटों एवं स्मारिका का विमोचन इस स्थापना दिवस समारोह के कुछ अन्य मुख्य आकर्षण होंगे।

राष्ट्रीय खनिज नीति सम्मेलन की सिफारिशों के आधार पर 1 मार्च, 1948 को भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) की स्थापना की गई थी। विशुद्ध रूप से एक सलाहकारी निकाय के रूप में एक छोटी सी शुरुआत करके, आईबीएम विभिन्न वैधानिक प्रावधानों को लागू करने के साथ-साथ विभिन्न विकास संबंधी गतिविधियों में शामिल होने की दोहरी भूमिका को निभाते हुए देश के खनन एवं खनिज उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर कार्य करने वाले एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन के रूप में उभरा है।

Related posts

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान की मासिक साहित्यिक गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलसाना सीएचसी परिसर में लगाएं 551 पौधे।

rktvnews

नेशनल ज्योग्राफिक की ‘बिली एंड मौलीः एन ओटर लव स्टोरी’ 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन फिल्म होगी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने चक्की, चौगाई एवं केसठ प्रखण्ड अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

मिशन मोड पर हों जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम -सीईओ, जयपुर स्मार्ट सिटी

rktvnews

Leave a Comment