RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने नक्सल कांड में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 26 मई।भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए चरपोखरी थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व नक्सल कांड में संलिप्त 01 नक्सली को किया गिरफ्तार।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की 24.05.24 को समय करीब 20:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व के नक्सल कांड चरपोखरी थाना कांड सं0-198/15, दिनांक-02.07.2015, धारा-03/04 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 10/13/16/17 ऑनलॉफुल एक्टीविटिज (प्रिवेन्सन) एक्ट तथा 17 सी०एल० एक्ट में वांछित नक्सल अपराधकर्मी राज कुमार उर्फ विजय सिंह, पिता केशो सिंह, सा०-मथुरापुर, थाना-सहार, जिला-भोजपुर ग्राम-सिकरहट्टा कला में कहीं छिपा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन एवं नक्सल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, कन्हैया कुमार, थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना, अपर थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना, एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आसूचना के आधार पर रेड /छापामारी कर पूर्व के नक्सल कांड में वांछित अपराधकर्मी राज कुमार उर्फ विजय सिंह, पिता-केशो सिंह, सा०-मथुरापुर, थाना-सहार, जिला-भोजपुर को ग्राम-सिकरहट्टा कला से गिरफ्तार किया गया हैं।

Related posts

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

rktvnews

मोदी सरकार में दलित, अति पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर पुलिस जुल्म का बदला वोट से लिया जाएगा:मीना तिवारी

rktvnews

तमिलनाडु:बिहार के प्रवासी मजदूरों के मताधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ चेन्नई में AICCTU-LTUC का अभियान।

rktvnews

बिहार:कैग रिपोर्ट में नीतीश सरकार की नाकामी उजागर , राज्य में संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार और गरीबी का दुष्चक्र जारी: धीरेंद्र झा

rktvnews

बिहार मे भाजपा जदयू की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment