मोदी ने मंदिर – मस्जिद के नाम पर भाई – भाई में लड़ाने का काम किया : तेजस्वी यादव
संविधान को मज़बूत बनाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं : मुकेश साहनी
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)25 मई।आज बिहिया में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आप हजारों की संख्या में आए हैं इसके लिए मैं आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं। सुदामा जी को एक एक वोट दे कर भारी मतों से विजयी बनाएं। जब तक नरेंद्र मोदी रहेंगे गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई मोदी के लिए असल मुद्दा नही रहेगा। बिहार में 17 साल से और देश में 10 साल से सरकार है । इन लोगोँ ने बिहार को ठगने का काम किया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। इसी भोजपुर की धरती से प्रधानमन्त्री मोदी ने 1.25 लाख करोड़ का पैकेज का घोषणा किया था जो अब तक नहीं मिला।
इतना झूठा प्रधानमंत्री देश ने अब तक नही देखा है। मंदिर मस्जिद और भाई को भाई में लड़ाने का काम मोदी ने किया है। गैस 400 से 1200 हो गया, पेट्रोल डीजल 100के पार हो गया अगर ये रहेंगे तो यह 200 के पार हो जाएगा। गरीब के मुंह से निवाला छीन लेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी 17 महीने की सरकार ने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया , मोदी सरकार आरक्षण को समाप्त कर रही है।10 वर्षों में भोजपुर की जनता को कुछ भी नहीं दिया।
उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी है, तुम मुझे वोट दो हम तुम्हे नौकरी देंगे। इंडिया गठबन्धन की सरकार युवाओं को छह माह के भीतर 1 करोड़ रोज़गार, अग्नवीर को खत्म कर स्थाई बहाली की जाएगी।5 किलो अनाज की जगह 10 किलो अनाज और हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रु दिया जाएगा। 200यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
सभा को सम्बोधित करते हुए वीआइपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। देश आपका और हमारा है। आज़ादी के बाद बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान दिया , लोकतंत्र जिसके कारण एक मल्लाह का बेटा आपके सामने खड़ा है। भारी मतों से जीताकर राहुल , लालू, तेजस्वी, दीपांकर भट्टाचार्य का हाथ मज़बूत कीजिए। 2014 में मोदी सरकार का अच्छे दिन का वायदा अभी तक नही आया, युवाओं को नौकरी नहीं मिली, गरीबों को पक्का मकान, किसानों के फसलों का दो गुना दाम नही मिला। सहारा इंडिया का पैसा नही मिला। सामाजिक न्याय, संविधान को मज़बूत बनाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं
आरा लोकसभा के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद प्रसाद ने कहा कि भूमिहीन गरीब, किसान, टेंपो, रिक्शा , टमटम, फुटपाथी दुकानदार, छात्र नौजवान 1 जून को तीन नंबर पर तीन तारा बटन दबा कर खुद ही सांसद बने। इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है, मोदी सरकार जा रही है।12 महीनो,24 घंटा अपने बीच उपलब्ध रहने वालों को चुने।
शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि 1 जून को तीन नंबर पर तीन तारा बटन दबा कर भोजपुर के अपने बेटा को सांसद बना कर दिल्ली भेजे और आरके सिंह को वापास सुपौल।
सभा की अध्यक्षता माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह, संचालन राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने किया।
सभा में माले राज्य सचिव कुणाल, माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, जगदीशपुर विधायक रामविशन लोहिया, संदेश विधायक किरण देवी, पूर्व विधायक अरुण यादव, अनवर आलम सरोज यादव, पूर्व एमएलसी लालदास राय, जिला परिषद अध्यक्ष आशा पासवान,अदिव रिजवी, राजू यादव,रामबाबू पासवान, विनोद चंद्रवंशी, शैलेंद्र राम, मुकेश यादव, लाल बिहारी सिंह, भाई दिनेश, विधान परिषद सदस्य राजद कारी सोहैब, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आरती देव देवी, ऐपवा नेता इंदु सिंह, अयोध्या सिंह, हरेंद्र सिंह, सुधीर यादव आदि शामिल रहे।
