मोदी राज में महंगाई ने गरीबों का जीना मुहाल किया : शत्रुघ्न साहनी
RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)24 मई।मोदी राज खाने-पीने के सामानों समेत जरूरत् के हर वस्तु की कीमत इतनी बढ़ी है कि गरीब लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा) के राष्ट्रीय सचिवों – राजेश साहनी (उत्तरप्रदेश) और शत्रुघ्न सहनी (बिहार) ने आज आरा शहर के कई मुहल्लों में जनसंवाद करते हुए यह कहा।
पिछले कई दिनों से आरा संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए दोनों नेताओं ने उजियरटोला, बिंदटोली, धनुपरा और बघउत बिंदटोली में लोगों के साथ संवाद किया।
राजेश साहनी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों के बच्चो के लिए शिक्षा और रोजगार की गारंटी होगी, हर बेरोजगार और महिला को साल भर में एक लाख रुपये की सहायता मिलेगी। गरीब परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली ढ़ी जाएगी और रसोई गैस का दम 500 रुपये प्रति सिलेंडर होगा।एक बढ़ी आबादी माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के कर्ज की फांस झेल रही है। उनको इससे मुक्ति ढ़ी जाएगी।
शत्रुघ्न साहनी ने कहा कि पिछले दस सालों से केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा और 17 सालों तक बिहार की कुर्सी पर बैठी भाजपा-जदयू ने बिंद-मल्लाह समुदाय समेत तमाम अतिपिछड़ों के साथ विश्वासघात किया है।
दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार में हुए सामाजिक -आर्थिक सर्वे ने बिहार में गरीबी की भयावह तस्वीर पेश की है। अब यह मौका आया है कि उनको सबक सिखाया जाए और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
दोनों नेताओं ने कहा कि बिंद-मल्लाह समुदाय की बड़ी आबादी भूमिहीन और आवासहीन है। ज्यादातर लोग नहर, तालाब व नदी किनारे बसे हुए हैं। मोदी- नीतीश राज में उनके घरों पर बुलडोजर चलाये गए। इंडिया गठबंधन उनके लिए आवास व जमीन की भी गारंटी करेगा। शहरी गरीबों के लिए भी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाएगी।
उन्होंने आरा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर विजयी बनाने का आह्वान किया।
बैठकों में भाकपा(माले) नेता राजेन्द्र यादव, राजनाथ राम, उत्तर प्रदेश राज्य सचिव सुधकर यादव, वार्ड पार्षद अखिलेश बिंद, लालमोहर बिद र्आदि समेत कई स्थानीय नेता भी शामिल रहे।

मोदी राज में महंगाई ने गरीबों का जीना मुहाल किया : शत्रुघ्न साहनी