RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:कृषि मूल्य श्रृंखला के विकास तथा ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने की जरूरत : डीडीएम आनंदवर्धन

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई ।आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को संयुक्त कृषि भवन, बक्सर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के वरीय अधिकारियों सहित बीटीएम, एटीएम, कृषक उत्पादक संगठनों एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) नाबार्ड आनंदवर्धन, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा धर्मेन्द्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र प्रधान डॉ. देवकरण, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम बक्सर आनंदवर्धन ने कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नाबार्ड की अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिले में नई तकनीक के प्रयोग, कृषि मूल्य श्रृंखला के विकास तथा जमीनी स्तर पर ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने नाबार्ड के साढ़े चार दशक पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कृषि एवं ग्रामीण विकास में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर के प्रधान डॉ. देवकरण ने कहा कि बक्सर जिले में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय (कन्वर्जेंस) स्थापित कर कुछ प्रतिरूप (मॉडल) विकसित किए जा सकते हैं, जिन्हें आगे और बड़े स्तर पर लागू किया जा सकता है।कार्यक्रम में अधिकारियों एवं किसानों द्वारा विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।

Related posts

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा।

rktvnews

लायंस क्लब आरा आधुनिक को रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान के लिए दिया स्मृति चिन्ह ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 अप्रैल 24

rktvnews

कलियुग में भजन का कई गुणा फल बढ़ जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

जयपुर:डाॅ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment